8 फरवरी, 2026 रविवार को हिंदी विकास मंच द्वारा अंतरराष्ट्रीय हिंदी ओलंपियाड अभिनंदन तथा पुरस्कार वितरण समारोह का एन.डी.एम.सी. कन्वेंशन सेंटर में एक भव्य आयोजन किया गया। अनेक विशिष्ट व गणमान्य जनों द्वारा इस समारोह में देश-विदेश से आए प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय हिंदी ओलंपियाड के विजेताओं के रूप में सम्मानित किया गया। इस प्रतिष्ठित और भव्य मंच पर *श्री वेंकटेश्वर इंटरनेशनल स्कूल* का नाम रोशन करने वाली कक्षा-3 की मेधावी छात्रा *नायरा राजपूत* को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर *'द्वितीय स्थान'* प्राप्त करने के लिए एक ट्रॉफ़ी, प्रमाण-पत्र तथा 5000 रुपए की धनराशि से पुरस्कृत किया गया।
इसके अतिरिक्त अपने विद्यालय में हिंदी ओलंपियाड परीक्षा को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने हेतु वरिष्ठ हिंदी विभागाध्यक्षा *श्रीमती ज्योति वत्स* को *'भाषा सारथी सम्मान'* पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
विद्यालय अपने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य हेतु सदैव प्रयत्नशील है।